‘आरएसएस बनाम एबीएसएस की होगी जंग’

‘आरक्षण बचाओ सम्मान बचाओ, आरक्षण विरोधी सरकारों को रिवर्ट कराओ’ विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में प्रदेशभर के आरक्षण समर्थक कार्मिक भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन में विधानसभा चुनाव-2017 तक आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलन के संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जाएंगे। यही नहीं, प्रतिनिधि सम्मेलन में आरएसएस के खिलाफ एबीएसएस के ‘थिंक टैंक’ की भी घोषणा की जाएगी।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से सपा व भाजपा की गुपचुप मिलीभगत से आरक्षण पर कुठाराघात हो रहा है, अब उसका भंडाफोड़ करने का समय आ गया है। विधानसभा चुनाव के पहले इस बार आरएसएस बनाम एबीएसएस की जंग होगी, जिससे मोदी सरकार दलित विरोधी मुखौटा सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि रविवार से पूरे उप्र में विधानसभावार कार्य योजना भी बनेगी। जिस प्रकार से सपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट आदेश की आड़ में लाखों दलित कार्मिकों को पदों व वरिष्ठता में रिवर्ट किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब सपा सरकार को रिवर्ट कराने के लिए विधानसभावार आरक्षण समर्थकों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो उस क्षेत्र में सपा व भाजपा की पोल खोलेंगे।

वर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा होगी, वैसे-वैसे हर पार्टीवार संघर्ष समिति अपने कार्यरत-सेवानिवृत्त दलित कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपेगी कि वह अपने नेतृत्व में संघर्ष समिति के मिशन-2017 को सफल कराएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493