नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली सरकार की सम-विषम यातायात योजना को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भाजपा लोगों से सम-विषम का उल्लंघन करने के लिए अपील कर रही है। भाजपा का ऑटो यूनियन हड़ताल का आह्वान करता है। आरएसएस और भाजपा सम-विषम को विफल करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली एक बार फिर भाजपा को विफल करेगी।”
केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जनवरी में भी भाजपा ने अधिकारियों की हड़ताल की साजिश रचकर सम-विषम को विफल करने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों ने भाजपा को फेल कर दिया और सम-विषम को सफल कर दिया।”
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से सम-विषम योजना का दूसरा चरण शुरू किया। विपक्षी दलों ने हालांकि इस योजना का समर्थन नहीं किया और मौजूदा सार्वजनिक परिवहन सुविधा में सुधार की मांग की।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि अनियोजित सम-विषम योजना के कारण नागरिकों को बहुत असुविधा हो रही है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, “सरकार ने यह अत्यंत अनियोजित योजना शुरू की है। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।”
चार पहिया वाहनों के लिए यह योजना हरेक रविवार को छोड़कर 30 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक जारी रहेगी।
dharmpath.com dharmpath