आरकॉम, सिस्तेमा विलय की मंजूरी के लिए जाएंगे अदालत

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और सिस्तेमाल श्याम टेलीसर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि विलय की मंजूरी के लिए वे मुंबई उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगी।

यह जानकारी शेयर बाजारों में दाखिल नियामकीय सूचना में दी गई।

अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने गत वर्ष नवंबर में कहा था कि उसने रूस की कंपनी सिस्तेमा के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है।

सिस्तेमा देश में एमटीएस ब्रांड के साथ कारोबार करती है।

समझौते के मुताबिक, सिस्तेमा पहले अपने भारतीय कारोबार को एक अलग कंपनी के रूप में अलग करेगी, उसके बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस उसका अधिग्रहण करेगी।

प्रस्तावित अधिग्रहण से पहले लक्षित कंपनी को पहले अपने सभी मौजूदा कर्ज को चुकता करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493