बंगाल के गंगासागर मेले में उमड़े 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल), 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के खास मौके पर 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां सागर द्वीप में गंगा में डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार से शुरू हुए वार्षिक गंगासागर मेले के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

कोलकाता के दक्षिण-24 परगना जिले से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सागर द्वीप में कपिल मुनि मंदिर को हिदुओं में पावन माना जाता है। हिंदू हर मकर संक्रांति पर यहां डुबकी लगाने व पूजा-अर्चना करने के लिए जुटते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यहां मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के मद्देनजर इंतजाम की देखरेख के लिए सात मंत्रियों को लगाया है।

मेले की सतत निगरानी के लिए कपिल मुनि मंदिर में और इसके आसपास 140 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कई वॉच टॉवर बनाए गए हैं। इसके अलावा 2,000 चलित शौचालयों सहित 12,000 शौचालय बनाए गए हैं और घाटों पर फ्लड लाइट लगाई गई हैं।

द्वीप के प्रवेश नाके पर ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी, आवास मंत्री अरुप विश्वास और बिजली मंत्री गुप्ता की एक टीम इंतजामों का निरीक्षण कर रही हैं और नगर मामलों के मंत्री फिरहद हकीम के नेतृत्व में चार अन्य मंत्रियों की एक टीम हारवुड प्वाइंट पर डेरा डाले हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493