राम मंदिर निर्माण की अनवरत प्रतीक्षा नहीं कर सकते : तोगड़िया

कानपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि राम मंदिर के लिए हिंदू अनवरत प्रतीक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए।

यहां बुधवार रात को पहुंचे विहिप नेता ने कहा कि देश के 100 करोड़ हिंदू सर्वोच्च न्यायालय के इस मामले में होने वाले फैसले की अनवरत प्रतीक्षा नहीं कर सकते।

तोगड़िया ने कहा, “यह ऐसा मुद्दा है जो करोड़ों हिंदुओं के दिल के बहुत करीब है। हम इस बात की प्रतीक्षा नहीं कर सकते कि शीर्ष अदालत कोई समय निकाले और मुद्दे पर सुनवाई करे।”

तोगड़िया यहां हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू बहुसंख्यकों की भावनाएं इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद कानून बनाए।

नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि विहिप का केंद्र सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। उनका संगठन अपने सिद्धांत और एजेंडे के हिसाब से काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493