आरक्षण के मुद्दे पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : नीतीश

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिहार की 14 महीने बाद आई है, जब चुनाव आ गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में खूब बोल रहे हैं परंतु मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा वाले बयान के मामले पर कुछ नहीं बोल रहे।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोदी पर शब्दवाण चलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के दादरी में हुई हत्या के मामले में राष्ट्रपति के एक बयान की आड़ में कुछ कहा परंतु प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर बोलना चाहिए कि आखिर वह हत्या क्यों हुई।

नीतीश ने मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा वाले बयान पर भी कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने इस मामले को लेकर सफाई दी है परंतु इस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए।

नीतीश कुमार ने कहा कि विकास के मुद्दे पर उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहा है तो अब वोटों के ध्रुवीकरण करने की कोशिशें की जा रही हैं। नीतीश एक बार फिर महंगाई बढ़ने को लेकर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दाल आज थाली से गायब हो गया है प्याज की कीमत आसमान छू रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की गरिमा का ख्याल रख कर बयान देने की सलाह दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493