आरबीआई का फैसला उम्मीदों के अनुरूप : उद्योग

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग जगत ने मंगलवार को कहा कि मुख्य नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले से पता चलता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति नरम करने में सतर्कता बरत रहा है, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही है।

भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने यहां एक बयान में कहा, “आरबीआई के यथास्थिति बरकरार रखने के फैसले से मौद्रिक नीति नरम करने को लेकर सतर्कता बरते जाने का पता चलता है, ताकि महंगाई दर सीमा से अधिक नहीं बढ़े। यह बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है।”

आरबीआई ने मंगलवार को मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख दरें नहीं बढ़ाई और कहा कि वाणिज्यिक बैंकों को पहले की गई कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना चाहिए।

बनर्जी ने कहा, “परिसंघ को उम्मीद है कि आरबीआई अगली समीक्षा में दरें घटा सकता है, जब महंगाई की दिशा, मानसूनी बारिश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर और स्पष्ट हो जाएगी।”

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की अध्यक्ष ज्योत्स्ना सूरी ने कहा, “आरबीआई का फैसला निराश करने वाला है।”

उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा बैंकों को दी जा रही पूंजी से दरें घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493