आरबीआई से 1274 करोड़ रुपये वापस चाहता है तेलंगाना

नई दिल्ली/हैदराबाद, 27 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक को निर्देश दिया जाए कि वह राज्य के खाते में 1,274 करोड़ रुपये जमा करे, क्योंकि यह धनराशि अवैध रूप से आयकर विभाग को स्थानांतरित कर दी गई है।

तेलंगाना के पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारकरामा राव के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।

राव ने इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जेटली से यह सुनिश्चित कराने का आग्रह किया कि यह धनराशि राज्य के खाते में वापस स्थानांतरित की जाए।

उन्होंने कहा कि आरबीआई ने धनराशि को अवैध तरीके से बगैर किसी सूचना के अचानक और अदालत के एक आदेश का उल्लंघन करते हुए स्थानांतरित कर दी।

विभाग ने तत्कालीन संयुक्त आंध्र प्रदेश में आंध्र प्रदेश बेवरेजेस कॉरपोरेशनको नोटिस जारी किया था और 2,900 करोड़ रुपये बकाए की मांग की थी।

तारकरामा राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने अदालत में नोटिस को इस आधार पर चुनौती दी है कि दो राज्यों में निगमों की संपत्तियों और देनदारियों का बंटवारा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493