आरबीआई 10 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बांड खरीदेगा

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बाजार की तरलता बढ़ाने के लिए बुधवार को 10 हजार करोड़ रुपये मूल्य का सरकारी बांड खरीदेगा।

आरबीआई ने यहां एक बयान में कहा, “मौजूदा और उभरती तरलता स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने 20 जनवरी, 2016 को ओपन मार्केट ऑपरेशंस (ओएमओ) के तहत कुल 100 अरब रुपये मूल्य का सरकारी बांड खरीदने का फैसला किया है।”

बयान के मुताबिक, आरबीआई 2019 में परिपक्व ता वाले बांड (7.28 फीसदी ब्याज दर), 2023 में परिपक्व ता वाले बांड (8.83 फीसदी ब्याज दर), 2025 (7.72 फीसदी ब्याज दर) और 2030 (7.88 फीसदी ब्याज दर) खरीदेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493