कस्बा के वार्ड नंबर 15 निवासी सनोज की पत्नी उर्मिला को तीन फकीर भेषधारी युवकों ने बीते दिनों अक्षत यानी पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले चावल के दाने देकर धोखे से मुर्गी फार्म खोलने के लिए रखे गए 3.70 लाख रुपये तथा सोने के आभूषण झटक लिए। ठगों के जाने के बाद जब महिला ने अपना बक्सा खोला तो उसे सामान गायब होने की जानकारी हुई।
उर्मिला ने बताया कि तीनों युवकों ने उसके घर खाना खाया और अक्षत देते हुए कहा कि ये उस जगह रखे, जहां मुर्गी फार्म खोलने के लिए रुपये रखे हैं। ठगों की बात में आकर महिला ने वैसा ही किया। इसके बाद जब उसने बाद में बक्सा खोला तो वहां सिर्फ एक रुद्राक्ष, एक लोहे की सिकड़ी व तावीज पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath