आरयूजे ग्रुप के डॉ. राजेंद्र कुमार को प्रवासी भारतीय सम्मान

जयपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। आरयूजे ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार जोशी को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

भारत के राष्ट्रपति की ओर से स्विट्जरलैंड में स्थित दूतावास के भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने अपने निवास पर डॉ. जोशी को एक प्रशस्ति पत्र और पदक सौंपा। यह पुरस्कार उन्हें विज्ञान, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. जोशी स्विट्जरलैंड में बसे भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक हैं और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता महावीरप्रसाद जोशी के पुत्र हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) भारत के राष्ट्रपति की ओर से भारत को प्रतिष्ठा और गौरव दिलवाने वाले महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

वर्ष 2019 के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय था ‘न्यू इंडिया के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका।’ इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान से 30 लोगों को सम्मानित किया गया।

डॉ. राजेंद्र कुमार जोशी को मुख्य रूप से मल्टीपल स्केलेरोसिस के लिए दवा टेकफिडेरा (बीजी12) विकसित करने का श्रेय दिया जाता है।

एफडीए की ओर से इस दवा को गोल्ड स्टैंडर्ड बेंचमार्क दिया गया है। जर्मनी में बेची जा रही सोरायसिस की दवा फ्यूमाडर्म भी जोशी का एक प्रमुख आविष्कार था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493