(खुसुर-फुसुर)– मप्र शासन के एक निर्माण विभाग के मुखिया भोपाल से बाहर दौरे पर गए.ये महाशय सड़कों के निरिक्षण के लिए ट्रेन से दौरे पर गए आखिर आराम का जो मामला था क्योंकि इन्हें पता था की सड़कें खराब हैं.खैर महोदय जिनके साथ गए उन्हें अपना नहीं बताते हैं फिर क्यों गए इसके उत्तर में वे चुप रह जाते हैं.
खबरचियों की खबर यह है की इन्होने सड़कों का निरीक्षण किया ही नहीं सिर्फ आरामगाह में बैठ कर ही सारे निरिक्षण निबटा दिए और वह सब कर दिया जो अभी तक करते आये हैं.
खबरची जब इनके पास पहुंचे तब इन्होने पहले ती मिलने से ही मन कर दिया लेकिन कुछ समय बाद जब सामना हुआ तो इन्होने अपनी कर्तव्यपरायणता का आलाप शुरू कर दिया लेकिन तथ्यों को सामने रखते ही महाशय के सुर बदल गए जब ऐसे मुखिया होंगे तो विभाग और जनता का पुरसाने हाल क्या होगा इसका अंदाजा लगाना सहज है.
dharmpath.com dharmpath