आरोप लगाने से पहले खुद स्पष्ट हो ले कांग्रेस : रिजिजू

शिलांग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जो भी आरोप लगा रही है, पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर ले।

रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस पहले अपने आरोपों के प्रति स्पष्ट हो ले। कांग्रेस खुद भ्रमित न रहे..कभी वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा कर दी और केंद्रीय वित्त मंत्री तक को इसकी खबर नहीं थी।”

रिजिजू ने यहां एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, “वहीं वे यह भी कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की जानकारी पहले ही लीक कर दी थी। इसलिए मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है कि वे पहले खुद स्पष्ट हो लें कि वे आरोप क्या लगा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493