आरोप लगे तो करूंगा मायावती का पर्दाफाश : नसीमुद्दीन

बसपा से निकाले जाने के बाद राष्ट्रीय बहुजन मुक्ति मोर्चा के गठन की घोषणा कर इसके संयोजक के रूप में नसीमुद्दीन गुरुवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने कहा, “बहन जी के लिए बेटी की कुर्बानी दे दी। वह उसे भी भूल गईं। हम नोट नहीं, जनता की समस्या और वोट की बात करते हैं।” साथ ही नसीमुद्दीन ने प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने शहर के मोहल्ला काजीपुरा में पुराने कार्यकर्ता बाबू शाह के आवास पर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा, “मोर्चा का गठन किया है। उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।”

क्या बसपा की नीतियां मोर्चे में लागू होंगी, इस सवाल पर नसीमुद्दीन ने तमतमाते हुए कहा, “बसपा का नाम न लीजिए। बहन जी के लिए बेटी की कुर्बानी दे दी, लेकिन उन्होंने पार्टी से निकालने का सिला दिया।”

अब मायावती के मामले में क्या खुलासा करेंगे, इस सवाल पर नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पहल नहीं करेंगे। लेकिन अगर मायावती आरोप लगाती हैं तो उनका भंडाफोड़ पुख्ता सबूतों के साथ किया जाएगा।

नसीमुद्दीन ने कहा, “शीघ्र ही मोर्चा पार्टी में तब्दील किया जाएगा। हम नोट नहीं वोट और जनता की समस्याओं की बात करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493