आर्कटिक में मिला पराऐतिहासिक विशालकाय जानवर का अवशेष

यह अवशेष साइबेरियाई आर्कटिक के केंद्र में स्थित येनिसे खाड़ी के पूर्वी तट पर मिला है।

यह निष्कर्ष यूएस जर्नल साइंस के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित हुआ है। इन सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि आर्कटिक पर मानव की उपस्थिति मोटे तौर पर 45 हजार साल पहले रही है, जबकि धारणा यह रही है कि 35 हजार साल पहले वहां मानव की उपस्थित थी।

इस नर जानवर का अवशेष एलेक्सी टिकनोव और उनके साथियों को साल 2012 में खुदाई के दौरान मिला था। इस जीव की टीबिया (टांग) हड्डी की रेडियोकार्बन द्वारा जांच करने पर वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया है कि यह 45 हजार साल पहले का है।

इस विशायलकाय जानवर की विभिन्न हड्डियों -रिब्स, पसलियों और जबड़े- पर धारदार हथियार से किए गए चोट के निशान मिले हैं। ये निशान इस बात के सबूत हैं कि इसकी मृत्यु में मानवों की भूमिका रही होगी। इस बात से जाहिर होता है कि उस समय वहां पर मानव उपस्थित थे।

यह निष्कर्ष मानवों द्वारा आर्कटिक में रहने की स्थितियों की खोज का आकलन करने में मददगार हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493