कोलकाता में परिवार के 3 सदस्य मृत पाए गए

कोलकाता, 16 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के पाम एवेन्यू इलाके के एक अपार्टमेंट में शनिवार को एक परिवार के तीन सदस्य मृत अवस्था में पाए गए।

पुलिस को संदेह है की तीनों की हत्या की गई है।

कोलकाता पुलिस के विशेष अपर आयुक्त (अपराध) देबाशीश बोराल ने कहा, “मृतकों की पहचान जेसिका फोंसेका और उसके दो बच्चों -तारेन और जोशुआ- के रूप में हुई है।”

पुलिस ने कहा कि जेसिका के पति और तारेन व जोशुआ के पिता नील फोंसेका को घायल अवस्था में पाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को शक है कि इन हत्याओं के पीछे मुख्य कारण पारिवारिक विवाद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493