आर्कटिक सागर से रिकॉर्ड जल यात्रा कर लौटा चीनी जहाज

योंग शेंग चीन का मालवाहक जहाज है, जिसका संचालन चाइना ओसन शिपिंग (ग्रुप) कंपनी (सीओएससीओ) करती है। यह देश की शीर्ष जहाज कंपनी है।

योंग शेंग देश का पहला व्यापारिक जहाज है, जिसने आर्कटिक सागर में ‘नॉर्थईस्ट पैसेज’ के जरिये यूरोप से चीन की यात्रा की है। ‘नॉर्थईस्ट पैसेज’ आर्कटिक सागर में बर्फीला मार्ग है, जिसके जरिये एशिया और फिर यहां से यूरोप को व्यापारिक सामानों की आपूर्ति की जाती है।

सीओएससीओ के मुताबिक, योंग शेंग ने 55 दिन की समुद्री यात्रा के दौरान लगभग 20,000 मील (37,040 किलोमीटर) की यात्रा की।

इस जहाज का भार 19,000 टन है। इसने आठ अगस्त, 2013 को पूर्वोत्तर चीन के दालियान बंदरगाह से यूरोप के रोटरडैम की यात्रा शुरू की थी।

हाल के वर्षो में ग्लोबल वार्मिग से आर्कटिक सागर में बदलाव आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493