आर्थिक सर्वेक्षण : 2016-17 में विकास दर का अनुमान 7-7.75 फीसदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए विकास दर का अनुमान 7-7.75 फीसदी रखा गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए विकास दर 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है, जो 2014-15 में 7.2 फीसदी था।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम द्वारा तैयार आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है, “देश की दीर्घावधि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की विकास दर की संभावना काफी अच्छी करीब 8-10 फीसदी है।”

सर्वेक्षण के मुताबिक, “सुस्त वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच भारत स्थिरता का स्तंभ और यह सबसे तेज विकास दर वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।”

महंगाई के मोर्चे पर सर्वेक्षण में कहा गया है कि वर्तमान वित्त वर्ष में उपभोक्ता महंगाई दर 4.5-5 फीसदी के दायरे में रहेगी।

देश का व्यापार घाटा अप्रैल-जनवरी के दौरान घटकर 106.8 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 119.6 अरब डॉलर था।

चालू खाता घाटा अप्रैल-सितंबर अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.4 फीसदी रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493