लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए कहा कि घुटने के दर्द से गुजर रहे मिडफील्डर एलेक्स ऑक्सालेड चैम्बरलेन अप्रैल से पहले मैदान में वापसी नहीं कर सकते।
वेंगर ने कहा कि एलेक्स अगले सत्र में टीम में शामिल नहीं होंगे, लेकिन रिपोर्टो का कहना है कि उनके घुटने को सर्जरी की जरूरत नहीं है।
प्रमुख कोच ने हालांकि जोर देते हुए कहा है कि एलेक्स को सत्र के आखिरी मैचों और इंग्लैंड के यूरो 2016 अभियान के लिए टीम में शामिल होना चाहिए।
‘डेली मेल’ के मुताबिक, वेंगर ने कहा, “वह छह से आठ सप्ताहों के लिए खेल से बाहर रहेंगे। हालांकि, सर्जरी की जरूरत नहीं है। हमें लगा था कि सर्जरी होगी लेकिन अब हमें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिली हैं।”
dharmpath.com dharmpath