पेरिस, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रशंसकों की ओर पानी की बोतल फेंकने के मामले में फुटबाल महासंघ (एफए) ने आर्सेनल के मुख्ट कोच उनाई एमेरी पर जुर्माना लगाया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार रात खेले गए फुटबाल मैच की है, जो ब्राइटन और आर्सेनल के बीच 1-1 से ड्रॉ हुआ था।
इस मैच में आर्सेनल के कोच एमेरी ने एक बोतल फेंकी, जो ब्राइटन के एक प्रशंसक को लगी। एफए ने कहा कि यह अनुचित आचरण है और इसकी जवाबदेही के लिए एमरी के पास दो जनवरी तक का समय है।
स्पेन के निवासी एमरी ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगी है। इसे हालांकि आधिकारिक मैच रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया था। मैच के बाद एमेरी ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने उतनी तेज नहीं फेंका था, लेकिन यह एक समर्थक को जा लगी।”
एमेरी ने संवाददाता सम्मेलन में आशा जताई है कि उनकी माफी से यह मामला खत्म हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath