जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार सुबह आतंकवादियों ने अवंतीपोरा क्षेत्र के रिंजीपोरा गांव में राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

एक जानकार सूत्र ने कहा, “सेना की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया। तलाशी अभियान के लिए इलाके का घेराव किया गया है।”

मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493