आर्सेनल के पूर्व मिडफील्डर रोसिक-वाई ने लिया संन्यास

प्राग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के पूर्व मिडफील्डर थॉमस रोसिक-वाई ने बुधवार को फुटबाल जगत से संन्यास की घोषणा कर दी है।

37 वर्षीय रोसिक-वाई ने आर्सेनल के लिए 170 मैच खेले हैं और इसके बाद 2016 में वह स्पार्टा प्राग में शामिल हो गए।

रोसिक-वाई ने इसके अलावा, जर्मनी फुटबाल क्लब बोरूसिया डार्टमंड के लिए 149 मैच खेले हैं।

अपने एक बयान में रोसिक-वाई ने कहा, “काफी सोच-समझने के बाद मैंने यह समझा है कि मैं अब मेरा शरीर एक पेशेवर खिलाड़ी की जरूरत के हिसाब से अब तैयार नहीं है।”

रोसिक-वाई ने कहा, “मुझे एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में मदद के लिए मैं स्पार्टा का शुक्रगुजार हूं। मैं उसी क्लब के साथ अपने करियर का समापन कर रहा हूं, जिसके साथ शुरुआत की थी।”

आर्सेनल के साथ रोसिक-वाई ने दो बार एफए कप खिताब जीता है। इसके अलावास उन्होंने डार्टमंड के साथ जर्मन लीग खिताब भी जीता।

रोसिक-वाई को 2001, 2002 और 2006 में चेक गणराज्य के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493