आर्सेनल ने जीता अमीरात कप खिताब

लंदन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल ने सेविला से मिली हार के बावजूद अमीरात कप में खिताबी जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेविला ने आर्सेनल को 2-1 से मात दी

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत के चार मिनट बाद जोआकिम कोरेआ ने गोल कर सेविला का खाता खोला।

आर्सेनल के खिलाड़ी एलेक्जेंडर लकाजाते ने 62वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इस गोल के सात मिनट बाद मिडफील्डर स्टीवन एनजोंजी ने सेविला के लिए दूसरा गोल किया और टीम को आर्सेनल पर 2-1 की बढ़त दी।

इस बढ़त को ही बरकरार रखते हुए सेविला ने आर्सेनल को गोल का एक भी मौका नहीं दिया और 2-1 से जीत हासिल की।

आर्सेनल ने शनिवार रात को खेले गए मैच में बेनफिका को 5-2 से मात दी थी, वहीं सेविला ने आरबी लेपजिग को 1-0 से हराया था।

इसके तहत सूची में सेविला दो जीत के साथ दूसरे और लेपजिग तीसरे स्थान पर रहा। शीर्ष स्थान पर रहने के कारण आर्सेनल ने खिताबी जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493