उप्र : 2 करोड़ की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, उप्र एसटीएफ ने सोमवार तड़के संडीला कोतवाली क्षेत्र के सराय ममारूखपुर इलाके में आशु सराय पुलिया के पास ट्रक सवार दो लोगों को पकड़ा। ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें बोरों में पैक 185 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों की पहचान हापुड़ निवासी चरण सिंह और बबलू निवासी फरीदपुर के रूप में हुई।

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि बरामद चरस विदेश भेजी जानी थी, जिसे मेरठ से लादकर नेपाल बोर्डर तक ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि तस्करों ने भागे गए साथी की पहचान संजीव शर्मा निवासी मेरठ के रूप में बताई, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493