लंदन, 9 मार्च (आईएएनएस)। आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर का कहना है कि अगले सत्र में इसी क्लब में बने रहने का उनका फैसला प्रशंसकों की राय पर निर्भर है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने के बाद आर्सेनल के समर्थकों के एक समूह ने इसका विरोध किया।
वेंगर ने प्रशंसकों के इस विरोध की प्रतिक्रिया में कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण तथ्य नहीं है, लेकिन इस बारे में आप सोच सकते हैं।”ट
उन्होंने कहा, “मैंने अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए 20 साल तक कड़ी मेहनत की है और मैं समझता हूं कि जब आप हारते हो, तो उन्हें पसंद नहीं आता।”
ऐसा कहा जा रहा था कि आर्सेनल में अगले सत्र के लिए बने रहने के बारे में वेंगर अगले माह फैसला देंगे। हालांकि, कोच का कहना है कि वह अपने इस फैसले के बारे में खिलाड़ियों को बता चुके हैं।
वेंगर ने कहा, “मेरा फैसला अगले खेल पर निर्धारित है और आश्वस्त हूं कि इस पर शनिवार को सूचना मिल जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath