महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की गांव के पास फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग में गुरुवार तड़के बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो, ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में गोंडा के परास थाना निवासी शंकर सिंह (35), सती प्रसाद सिंह (60) व फैजाबाद के शिव पूजन मांझी की मौत हो गई। बबलू सिंह ,घनश्याम सिंह, रवि सिंह सहित छह लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को लखनऊ रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath