आर्सेनल से 3 सप्ताह के लिए बाहर हुए रैमसे

लंदन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल के मिडफील्डर आरोन रैमसे पिंडली की चोट के चलते करीब तीन सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

इस मैच में आर्सेनल ने म्यूनिख को 2-0 से मात दी थी।

रैमसे मंगलवार को यूरोपियन चैम्पियंस लीग में बेयर्न म्यूनिख के खिलाख खेलते हुए घायल हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आर्सेनल के 24 वर्षीय खिलाड़ी को चैम्पियंस लीग के तीसरे दौर में एमिरेट्स स्टेडियम में बेयर्न म्यूनिख के साथ मैच के दौरान बीच में ही मैदान से वापसी करनी पड़ी थी।

आर्सेनल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को इस बात की पुष्टि की रैमसे का एमआरआई स्कैन हुआ है और वह तीन सप्ताह के लिए टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493