Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 183 अंकों की तेजी (लीड-1)

सेंसेक्स में 183 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.15 अंकों की तेजी के साथ 27,470.81 पर और निफ्टी 43.75 अंकों की तेजी के साथ 8,295.45 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 178.98 अंकों की तेजी के साथ 27,466.64 पर खुला और 183.15 अंकों या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 27,470.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,555.06 के ऊपरी और 27,421.71 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 56.55 अंकों की तेजी के साथ 8,308.25 पर खुला और 43.75 अंकों या 0.53 फीसदी तेजी के साथ 8,295.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,328.10 के ऊपरी और 8,280.75 के निचले स्तर को छुआ।

हालांकि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 28.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,138.23 पर और स्मॉलकैप 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,519.28 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (1.30 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.08 फीसदी), तेल एवं गैस (0.81 फीसदी), बिजली (0.39 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों- पूंजीगत वस्तु (1.56 फीसदी), वाहन (0.73 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.40 फीसदी) में गिरावट रही।

सेंसेक्स में 183 अंकों की तेजी (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.15 अंकों की तेजी के साथ 27,470.81 पर और निफ्टी 43. मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.15 अंकों की तेजी के साथ 27,470.81 पर और निफ्टी 43. Rating:
scroll to top