‘क्राइम पेट्रोल सतर्क’ के निर्माताओं ने जारी की ऑनलाइन फिल्म

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘क्राइम पेट्रोल सतर्क’ के निर्माताओं ने नई रोमांचक थ्रिलर फिल्म ‘द रेजर्स एज’ जारी की है। यह फिल्म ऑनलाइन यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुई।

‘द रेजर्स एज’ में फिल्म उद्योग के अपराधों को बेनकाब करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

फिल्म निर्देशक और निर्माता सुब्बू और नीरज नाइक ने फिल्म के बारे में एक संयुक्त बयान में कहा, “‘द रेजर्स एज’ एक रोमांचक थ्रिलर है, जो दर्शकों के मन में खोजी वृत्ति को लाने के लिए बाध्य है। इंटरनेट के विकास के साथ हम फिल्म के साथ अपना नियम तोड़ रहे हैं और हम इसे इंटरनेट पर जारी कर रहे हैं, क्योंकि हमें महसूस हुआ कि यह दर्शकों को लक्षित करने के लिए सही माध्यम है।”

श्लोक एटरटेनमेंट द्वारा बनी फिल्म शुक्रवार को ऑनलाइन प्रदर्शित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493