आर. डी. माथुर एयर मार्शल पद पर पदोन्नत

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना की एयर वारफेयर रणनीति प्रकोष्ठ के प्रभारी सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर वाइस मार्शल राजीव दयाल माथुर को 15 फरवरी से एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति कर दी गई है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, माथुर के पास अंतरिक्ष, साइबर, एयर ट्रैफिक सेवाओं, मीडिया और जनसंपर्क निदेशालयों का भी कार्यभार था। जून 1982 में इन्हें भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में कमिशन दिया गया था। इन्हें विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण भूमिकाओं में 5000 से अधिक घंटे उड़ान का अनुभव प्राप्त है।

बयान के अनुसार, इससे पहले उन्होंने पश्चिमी एयर कमान मुख्यालय में एयर डिफेंस कमांडर के रूप में सेवा की है और एक सीमावर्ती वायुसेना अड्डे और एक लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन की कमान भी संभाली है।

एयर मार्शल आर.डी. माथुर ने डिफेंस सर्विसिस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पास किया है। इन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमएससी और एमफिल की डिग्री हासिल की है।

इनकी सराहनीय सेवा के लिए इन्हें राष्ट्रपति द्वारा 2003 में विशिष्ट सेवा पदक और 2014 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493