आर. माधवन बने एचएएल के नए चेयरमैन (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। आर. माधवन ने शनिवार को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

माधवन (56) इस पद पर अगले 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक बने रहेंगे। उन्होंने टी. सुवर्णा राजू के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह ली है।

इससे पहले वह एचएएल के लखनऊ स्थित एक्सेसरीज डिवीजन में कार्यकारी निदेशक थे।

एचएएल की ओर से जारी एक बयान में माधवन ने कहा,”विमानन उद्योग में देशी प्रौद्योगिकी में प्रगति लाकर विश्वस्तरीय उत्पाद व सेवा प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

माधवन ने रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से एम. टेक किया।

उन्होंने जुलाई 1982 में एचएएल में बतौर प्रबंधन प्रशिक्षु अपने करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493