आलिया का बड़ा फैन हूं : अश्रुत

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवेल्स’ में राजमा रोमियो जैसा किरदार निभा रहे अभिनेता अश्रुत जैन बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने उनसे एक बार मिलने की इच्छा व्यक्त की है।

नवोदित शैलेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में तस्वीर में आलिया, राजमा रोमियो के साथ नजर आ रही हैं।

अश्रुत असल जिंदगी में भी आलिया को बेहद पसंद करते हैं और उन्होंने उनके लिए ‘आलिया चालीसा’ भी लिखी है।

अश्रुत ने कहा, “मैं आलिया भट्ट का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, इसलिए जब शैलेंद्र सर ने मुझे किरदार और आलिया भट्ट के प्यार के बारे में बताया, तो मैं सातों आसमनान पर था। आलिया चालीसा सीधे दिल से लिखी गई है।”

उन्होंने कहा, “मैं आलिया से सचमुच मिलना चाहता हूं। लोग प्यार में पागल होते हैं। मैं प्यार में प्रार्थना करता हूं। मैं फिल्म में उन्हें देखना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493