शादी की सालगिरह जश्न मनाने यूरोप जाएंगे निकितिन, कृतिका

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता निकितिन धीर, कृतिका सेंगर अपनी शादी के दो साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए यूरोप रवाना होंगे। तीन सितंबर को उनकी शादी की सालगिरह है।

टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ में प्रमुख भूमिका निभा रहे निकितिन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमारी शादी की दूसरी सालगिरह की छुट्टी शुरू। दोस्त, दोस्तों की तरह हैं।”

अनुभवी अभिनेता पकंज धीर के बेटे की शादी 2014 में कृतिका से हुई थी।

कृतिका इससे पहले ‘कसम तेरे प्यार की’ में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493