आलिया, रणबीर की ‘गली बॉय’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग यहां रविवार को शुरू हो गई। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में सितारे हैं।

आलिया ने ट्वीट किया, “और आखिरकार ‘गली बॉय’ का पहला दिन आ गया। कई कारणों से मेरे लिए यह खास फिल्म है। मुझे शुभकामना दीजिए। आपका समर्थन और प्यार मेरी दुनिया है।”

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

सिधवानी ने फिल्म का क्लैपबोर्ड साझा किया, जबकि फरहान ने टीम को शुभकामनाएं दी।

फिल्मकार राहुल ढोलकिया और सोफी चौधरी ने भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493