श्रीनगर के बाहरी इलाके में मिला आईईडी

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने रविवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाया और अनहोनी को टाल दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईईडी मालोरा इलाके में पाया गया। बम निरोधक दस्ता इसे निष्क्रिय करने में जुटा है।”

सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर एक शक्तिशाली आईईडी को निष्क्रिय किया था। यह स्थान रविवार को मिले आईईडी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

पिछले सप्ताह सोपोर शहर में आतंकियों ने आईईडी में विस्फोट कर चार पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आने वाले दिनों में आतंकियों द्वारा इस तरह के उपकरणों का प्रयोग करने की संभावना पर चिंता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493