आलिया, वरुण ने होडोर की मौत पर शोक जताया

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में प्रचलित किरदार जॉन स्नो के पुर्नजीवन से राहत की सांस लेने के बाद भारतीय दर्शकों के लिए अच्छे दैत्य होडोर की दर्दनाक मौत एक सदमा है। कर्स्टन नैयर्न द्वारा निभाए गए किरदार के साथ हुए इस हादसे से आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बेहद आहत हैं।

वेबसाईट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, इस काल्पनिक शो के वर्तमान में चल रहे छठे संस्करण के पांचवें एपिसोड में अच्छे दैत्य की बोलने की समस्या का भी खुलासा किया गया था। पूरे शो में किरदार का एक ही संवाद था ‘होडोर’।

एपिसोड के क्लाइमेक्स में इस बात का खुलासा किया गया था कि वह केवल अपना नाम ही क्यों बोल पाता था। असल में यह एक निर्देश था – ‘होल्ड द डोर’।

आलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते में दुखद इमॉटिकॉन्स के साथ लिखा, “होल्ड द डोर, होडोर, गेम ऑफ थ्रोन्स।”

होडोर की मौत पर वरुण ने भी दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, “होल्ड द डोर, होडोर।”

अभिनेता और हास्य कलाकार वीर दास ने ट्वीट किया, “एक प्रकार से ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की कहानी खत्म हो गई है।”

स्टैंड अप कॉमेडी समूह ‘ऑल इंडिया बकछोड़’ (एआईबी) के सदस्य तन्मय भाटिया ने ट्वीट किया, “होल्ड द डोर, होल्ड टी डोर, होल्ड डोर, होल डोर, होडोर, होडो, एचडी।”

नैयर्न ने इससे पहले आईएएनएस को बताया था कि यह भूमिका स्वीकार करने को लेकर उनके मन में शंका थी, लेकिन आखिरकार उन्हें इस किरदार से प्यार हो गया।

उन्होंने कहा था, “जब मैंने पहले इस किरदार के बारे में सुना, मुझे लगा था ‘केवल एक शब्द?’ लेकिन बाद में मुझे इस किरदार से प्यार हो गया। यह अभिनय का एक बेहद अलग तरीका है। मुझे होडोर से प्यार है और वह मुझे याद आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493