नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। ‘डेडपूल’ अभिनेता करण सोनी का कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
स्क्रिप्ट के बारे में पूछे जाने पर करण ने आईएएनएस को बताया, “मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं। इसमें समय लगेगा, लेकिन निश्चित रूप से लॉन्च होगा।”
‘डेडपूल 2’ के बाद, करण ‘मिरेकल वर्कर्स’ में दिखाई देंगे। वह शेरोन स्टोन अभिनीत ‘कॉर्पोरेट एनिमल्स’ में भी दिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath