जॉन अब्राहम का स्कूल टीचर पर आया था दिल

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि स्कूल के दिनों में वह अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करते थे।

जॉन ने जीटीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के मंच पर यह बात कही। वह अपनी फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ का प्रचार करने शो में पहुंचे थे।

जॉन ने कहा, “क्रश मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं। जब मैं स्कूल में था तो मैं अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करता था।”

उन्होंने बताया, “एक दिन मैंने अपने डैड को बताया कि मैं अपनी क्लास टीचर मिसेज आनंद को पसंद करता हूं, क्योंकि वह खूबसूरत और बुद्धिमान हैं।”

‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ शुक्रवार को रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ष 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493