आलू किसानों का साथ देने वालों को झूठे केस में फंसा रही पुलिस : अखिलेश

उनका कहना है कि आलू किसानों द्वारा अपने तरीके से अपना दर्द सरकार के सामने रखने पर अब पुलिस और प्रशासन उनका तथा उनके परिजनों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है और किसानों की आवाज उठाने वाले नौजवानों का उत्पीड़न कर उन्हें झूठे केसो में फंसा रही है।

सपा मुखिया अखिलेश ने रविवार को यहां कहा कि आज बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता मिले और आलू फसल की बर्बादी और भाजपा सरकार की उपेक्षा नीति की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का यही कहना था कि आलू किसानों का दुखदर्द उजागर करने पर उन्हें अपराधी बनाए जाने का डर दिखा उनका तथा उनके परिजनों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

अखिलेश ने आलू किसानों और उनके पक्ष में आवाज उठाने वालों को अपराधी बताया जाना और एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस में उनको नकाब पहनाकर पेश किया जाना घोर निदंनीय है।

उन्होंने कहा कि एक तो भाजपा सरकार ने किसानों से धोखा किया और अब उनको अपमानित भी कर रही है। किसानों की आवाज उठाने वाले नौजवानों का उत्पीड़न कर उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार का यह किसान विरोधी चरित्र है। समाजवादी पार्टी किसानों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493