मेक्सिको सिटी, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हजारों की संख्या में आव्रजकों ने ग्वाटेमाला और मेक्सिको को अलग करने वाली धातु से बनी बाड़ को तोड़ दिया और पुलिस के साथ भिड़ंत के बाद मैक्सिको की सीमा में घुस गए। इनमें अधिकतर होंडुरास के लोग हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वाटेमाला दंगा पुलिस ने रविवार को आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके जवाब में आव्रजकों ने पत्थर फेंके और डंडे चलाए। आव्रजक अमेरिका सीमा की ओर जाने वाले उत्तरी मार्ग पर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
मेक्सिको कस्टम कार्यालय की ओर जाने वाले आव्रजक समूह ‘लेट्स गो टू मेक्सिको’ के नारे लगा रहे थे। कार्यालय के बाहर मौजूद भारी पुलिस बल ने शुरू में उन्हें पुल और नदी को पार करने से रोका। यह पुल या नदी दो देशों को अलग करते हैं।
पुलिस से सामना करने के दौरान तनाव बढ़ता गया, जिसके बाद परिजनों ने अपने बच्चों को पीछे खींच लिया।
आखिरकार आव्रजक ग्वाटेमाला की पुलिस के विरोध के बावजूद बाड़ को तोड़कर मेक्सिको में घुस गए।
dharmpath.com dharmpath