टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में एजाज

अबु धाबी, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में नए खिलाड़ी एजाज पटेल को शामिल किया गया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान-ए के खिलाफ दिए गए शानदार प्रदर्शन के कारण एजाज को टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में स्थान मिला है।

न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, “इसमें कोई राज की बात नहीं है कि मैच में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका अहम होती है। हमने 14 सदस्यीय टीम में एक और स्पिन गेंदबाज को शामिल किया है।”

स्टीड ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि यहां एजाज पिछले एक माह से न्यूजीलैंड-ए टीम के साथ खेल रहे हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ऐसे में वह उन्हें सीरीज में मिलने वाले अवसर के लिए तैयार रहना चाहिए।”

न्यूजीलैंड टी-20 टीम : कैन विलियमसन (कप्तान), मार्क चापमान, कोलिन डी ग्रैंडहोम, कोरी एंडरसन, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, सेथ रांस, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493