नासिक, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के म्यूजिक बैंड ‘बाल्कान बीट बॉक्स’ की इच्छा है कि वे भारत की दिग्गज गायिका आशा भोंसले के साथ काम करें।
‘बाल्कान बीट बॉक्स’ अपने संगीत में बाल्कान परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है।
बैंड के सह-संस्थापक और सेक्सोफोनिस्ट ओरी काप्लान ने यहां ‘सुला फेस्ट’ के नौवें संस्करण में बताया, “मैं आशा के साथ काम करना पसंद करूंगा। मुझे उनका संगीत पसंद है और मेरे पास उनके संगीत की कुछ सीडी भी हैं।”
काप्लान ने इसके साथ ही बॉलीवुड और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अली अकबर खान के प्रति अपने प्यार का भी जाहिर किया।
उन्होंने कहा, “मुझे पाकिस्तान के दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ-साथ अकबर खान और बॉलीवुड काफी पंसद हैं।”
साल 2003 में स्थापित बैंड ने अपने विविधि संगीत के साथ विश्व स्तर संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाई है।
इस बैंड ने यहां भारत में ‘सुला फेस्ट’ के नौवें संस्करण के पहले दिन प्रस्तुति दी और वह इस देश से काफी प्रभावित भी हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath