इस भूकंप में वे गुआन इमारत को सर्वाधिक नुकसान हुआ है, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें छह बच्चे भी शामिल हैं। बचावकर्मी बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। मलबे में अभी भी 120 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
ताइवान की कुछ हाईस्पीड रेल लाइनें रद्द कर दी गई हैं। बचाव कार्यो में 600 से अधिक बचावकर्मी शामिल हैं, जिसमें पांच दमकलकर्मी, 105 फायर इंजन और 44 एंबुलेंस शामिल हैं।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक, काओसियंग शहर में शनिवार तड़के 3.57 बजे(स्थानीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। पिछली रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप में 460 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
भूकंप में ताईनान शहर की आठ इमारतें जमींदोज हो गईं और अन्य पांच क्षतिग्रस्त हो गईं।
dharmpath.com dharmpath