आशा भोंसले न्यूयॉर्क में गाने को तैयार

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले मंगलवार को अपने 82वें जन्मदिन पर बिग एपल पहुंच गई हैं, जहां वह इस सप्ताह के बाद प्रस्तुति देने को तैयार हैं।

आशा के गीत ‘दिल चीज क्या है’, ‘दम मारो दम’ और ‘पिया तू अब तो आजा’ ने अपनी गायकी के कौशल को साबित किया। वहीं उन्होंने ट्विटर पर साझा कर बताया कि वह अमेरिका दौरे पर हैं।

पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका ने ट्विटर पर लिखा, “बस न्यूयॉर्क शहर पहुंची हूं। एक बार फिर आपके प्यार और बधाइयों के लिए शुक्रिया। 13 सितंबर को न्यू जर्सी में प्रस्तुति देनी है।”

छह दशकों में कई भाषाओं में गाने वाली आशा को दुनियाभर में सबसे अधिक संगीत कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई बार विदेशी धरती पर अपने मधुर गीत गुनगुनाए हैं, यहां तक कि उन्होंने एक बार क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी गीत गाया है।

आशा को उनकी बड़ी बहन और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ एक तस्वीरों के माध्यम से बचपन की कुछ यादें साझा की।

धन्यवाद करते हुए आशा ने ट्वीट किया, “दीदी का आर्शीवाद हमेशा मेरे साथ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493