आशा भोसले ने रक्षाबंधन को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया

गुवाहाटी, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर गायिका आशा भोसले ने यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया।

आशा भोसले ने गुरुवार को ट्विटर पर बीएसएफ जवानों के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

उन्होंने लिखा, “यह रक्षाबंधन भारतीय सशस्त्र बल के मेरे भाइयों को समर्पित है। असम में बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी।”

82 वर्षीय गायिका ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह असम की पारंपरिक टोपी पहने दिख रही हैं।

उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, “सीमा सुरक्षा बल ने गर्मजोशी के साथ असमी अंदाज में स्वागत किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493