रियाद , 18 अगस्त (आईएएनएस)। पुरातत्वविदों ने दुनिया के सबसे पुरानी मानव अस्थि की खोज की है। मीडिया को यह जानकारी गुरुवार को दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंसान की जो हड्डी मिली है, माना जा रहा है कि यह 90,000 साल पहले जीवित रहे मनुष्य की मध्य उंगली का हिस्सा है। इसे अरब प्रायद्वीप में पाई गई सबसे पुरानी मानव हड्डी के रूप में पेश किया जा रहा है।
पर्यटन और राष्ट्रीय विरासत के सऊदी आयोग ने कहा कि यह हड्डी तायमा में खुदाई के दौरान मिली, जहां पर इतिहास में एक बड़ी नखलिस्तान बस्ती रही थी।
इसकी खोज सऊदी पुरातत्वविदों और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के जानकारों के संयुक्त शोध दल ने की।
dharmpath.com dharmpath