आशा शर्मा ने गाजियाबाद के महापौर पद की शपथ ली

जिले के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने आशा शर्मा को शपथ दिलाई। महापौर ने पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने कहा, “आशा शर्मा को तजुर्बा है, उनमें काम करने की इच्छा भी है। आम जनता की उम्मीदों पर वो हर तरह से खरी उतरेंगी। नगर निगम का उद्देश्य समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को उसका हक दिलाना है। नगर निगम को शहर की जनता के सहयोग से और भी उत्साहित करने की जरूरत है।”

समारोह में मौजूद विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने कहा कि मेयर और पार्षद आम जनता का पूरा ख्याल रखेंगे। उन्होंने पार्षदों से अनुरोध किया की वे किसी पार्टी के न होकर आम जनता के सेवक बनें और खुद को उनके प्रति समर्पित करें।

मेयर आशा शर्मा ने कहा, “गाजियाबाद की सेवक बनकर आम जनता का भला करूंगी। कूड़ा निस्तारण और सीवर की समस्या के लिए और बेहतर कदम उठाए जाएंगे। जिस प्रकार आम जनता ने हमें जिताने में समर्थन किया है, उसी तरह आगे भी समर्थन मिलता रहा तो शहर को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। गाजियाबाद का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493