आशीष शर्मा ने टीवी सेट पर ‘शक्ति मंत्र’ का पाठ किया

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पौराणिक कथा पर आधारित लोकप्रिय धारावाहीक ‘सिया के राम’ में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशीष शर्मा ने एक्शन दृश्यों की शूटिंग से पहले ‘शक्ति मंत्र’ का पाठ किया।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में अभी राम-रावण के बीच युद्ध की कथा चल रही है। आशीष को प्रचंड रूप से लड़ने की आवश्यकता है। अभिनेता का कहना है कि वह अंत:मन से मंत्र का पाठ कर रहे हैं, जिससे उन्हें असीम शांति मिलती है।

उन्होंने कहा, “मैं पिछले दो महीने से युद्ध दृश्यों के लिए शारीरिक रूप से मेहनत कर रहा हूं। लेकिन इसके लिए केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा।”

आशीष ने एक बयान में कहा, “भगवान राम ने भी ‘शक्ति पूजन’ किया, जिससे उनके मन को शांति और शक्ति मिली।”

‘सिया के राम’ रामायण की एक अनूठी पेशकश है, जो सीता के नजरिये से दिखाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493