अयोध्या में बेकाबू ट्रक ने श्रद्घालुओं को रौंदा, 7 मरे

अयोध्या, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दर्शन करने आए सात श्रद्धालुओं को मंगलवार तड़के एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया, जिससे सभी की मौत हो गई। इस घटना में सात अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या बाईपास के पास कुछ श्रद्घालु डिवाइडर पर सो रहे थे, इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने सभी को रौंद दिया। यह घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की है। सभी कानपुर के निवासी हैं।

इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई व कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से पांच का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और दो अन्य को लखनऊ भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493