बैंकॉक, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) तथा दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रसंघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की व्यापार, मानवाधिकारों और सुरक्षा पर केंद्रित द्विवार्षिक बैठक शुक्रवार को शुरू हुई।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्लोवेकिया के विदेश मंत्री तथा ईयू के प्रतिनिधि मिरोस्लेव लाजकाक ने कहा कि यूरोपीय गुट आर्थिक सहयोग के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आसियान के सहयोग को प्राथमिकता देता है।
लाजकाक ने कहा कि आसियान और ईयू को युवा पीढ़ी में कट्टरता रोकने के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए।
यूरोपीय प्रतिनिधियों के मुताबिक, आसियान और ईयू को कंपनियों, पर्यटन और लोगों के साथ लोगों का संबंध बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।
थाईलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रामुदविनाई ने समृद्धि और शांति के लिए सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
dharmpath.com dharmpath